ICSI CS June 2021 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएस जून 2021 परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है. संस्थान ने 4 मई को अधिसूचित किया था कि सीएस जून की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. लेकिन अब परिषद ने फाउंडेशन प्रोग्राम, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है.
ICSI ने कहा, "यह घोषणा की जाती है कि फाउंडेशन प्रोग्राम, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराना और नया पाठ्यक्रम) और प्रोफेशनल प्रोग्राम (पुराना और नया पाठ्यक्रम) के लिए सीएस परीक्षा अब 10 अगस्त 2021 से 20 अगस्त 2021 तक आयोजित की जाएगी."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
डिटेल में परीक्षा का संशोधित शेड्यूल संस्थान की वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध है.
सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम के लिए परीक्षा 13 अगस्त और 14 अगस्त को होगी. एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए सीएस परीक्षा 10 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी.
ICSI फाउंडेशन परीक्षा सुबह और दोपहर दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी. प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी.
इससे पहले फाउंडेशन प्रोग्राम, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराना और नया सिलेबस) और प्रोफेशनल प्रोग्राम (पुराना और नया सिलेबस) की परीक्षाएं 1 जून, 2021 से 10 जून, 2021 तक आयोजित होने वाली थीं. लेकिन अब ये परीक्षाएं अगस्त के महीने में होंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं