SSC CGL 2022 Exam: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा 2022 (Combined Graduate Level tier 1 exam 2022) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 से शुरू हो रही है. परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलेगी. चूंकि सीजीएल टीयर-1 परीक्षा शुरू होने में केवल एक दिन शेष हैं, ऐसे में उम्मीद है उम्मीदवारों ने परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली होगी. एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि टियर 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ही वे चयन के अगले राउंड में भाग ले सकेंगे. अगर आप भी एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, तो नीचे दिए जा रहे ये टिप्स (Last Minute Tips) आपके काम आ सकते हैं.
SSC CGL Tier 1 के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, क्षेत्रीय वेबसाइटों से कर सकेंगे डाउनलोड
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SSC CGL एग्जाम पैटर्न 2022
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे. परीक्षा बहुविकल्पी होगी. इस परीक्षा में जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे. सभी प्रश्न 50 अंकों के लिए होंगे. इसमें इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन को छोड़कर प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक के लिए होगा. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काट लिए जाएंगे. परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी.
SSC CGL एग्जाम 2022 को कैसे क्रैक करें
1.किसी भी सीजीएल परीक्षा की तैयारी उचित रिविजन के बिना अधूरी है. ऐसे में एसएससी सीजीएल पाठ्यक्रम में निर्धारित सभी विषयों को एक बार दोहरा लें. एसएससी सीजीएल विषयों को कवर करने के लिए अगर आपने कोई शॉर्ट नोटिस बनाएं हैं तो उसे ही रिवाइज्ड कर लें.
2.एसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम पिछले पांच वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें ताकि तैयारी लेवल का आपको पता चले. इसके साथ ही उन विषयों का अंदाजा लगेगा, जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछे जा सकते हैं. इससे उम्मीदवारों को उन महत्वपूर्ण प्रश्नों को कवर करने में भी मदद मिलेगी जो तैयारी के दौरान छूट गए होंगे.
3.सीजीएल टियर 1 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है, ऐसे में उम्मीदवारों को केवल उन प्रश्नों का प्रयास करना चाहिए जिनके बारे में वे निश्चित हैं. उन्हें परीक्षा में किसी भी अनुमान से बचना चाहिए क्योंकि इससे परीक्षा में हाई स्कोर प्राप्त करने की संभावना कम हो जाती है. इसके अलावा, उन्हें उन सभी प्रश्नों को पहले हल करना चाहिए जो कम समय लेने वाले हैं. इसके बाद उम्मीदवारों को लंबे और समय लेने वाले प्रश्नों को चुनना चाहिए.
4.एसएससी सीजीएल तैयारी में एसएससी मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर को हल करना शामिल है. इससे उम्मीदवारों को अपने छोटी-छोटी गलतियों का पता चल जाता है, जिसका वे परीक्षा में ध्यान रखते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं