KVS Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कुल 13404 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ये भर्तियां केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalayas) में प्राइमरी टीचर (primary teacher), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के अलावा नॉन टीचिंग (non-teaching posts) के कई पदों पर की जाएंगी. ये भर्तियां देश भर के सभी केंद्रीय विद्यालयों में की जाएंगी. केवीएस ने इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. आवेदन ऑनलाइन माध्यम में केवी की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.gov.in पर जाकर करना होगा. केवीएस वैकेंसी 2022 के लिए केवीएस रिक्रूटमेंट 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है. केवीएस रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आवेदन फॉर्म 5 दिसंबर 2022 से भरने शुरू होंगे. केंद्रीय विद्यालयों की इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 26 दिसंबर 2022 तक भरे जाएंगे.
KVS Recruitment 2022: नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
KVS Recruitment 2022: रिक्तियां
पद रिक्तियां
असिस्टेंट कमिशनर 52
प्रिंसिपल 239
वाइस प्रिंसिपल 203
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) 1409
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) 3176
प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) 6414
पीआरटी (संगीत) 303
लाइब्रेरियन 355
वित्त अधिकारी 6
असिस्टेंट इंजीनियर(सिविल) 2
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) 156
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (यूडीसी) 322
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (एलडीसी) 702
हिन्दी ट्रांसलेटर 11
स्टेनोग्राफर ग्रेड- II 54
SSC CGL Tier 1 के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, क्षेत्रीय वेबसाइटों से कर सकेंगे डाउनलोड
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
KVS Recruitment 2022: आयु सीमा
पीजीटी पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए. वहीं टीजीटी/ लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 35 और पीआरटी के लिए अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट मिलेगी.
KVS Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
केवी प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और नॉन टीचिंग पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. चयन के तीन चरणों में उत्तीर्ण रहे उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवारों को चयन के इस चरण में भी सफल होना होगा, तभी उनकी नियुक्ति पदों पर की जाएगी.
KVS Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
केंद्रीय विद्यालयों के इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा. सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएक वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा. शुल्क भुगतान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान करना होगा.
IIT JAM 2023 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज हो जाएगी बंद, जानिए एग्जाम की डेट और टाइमिंग
KVS Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
1.सबसे पहले उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट - kvsangathan.gov.in पर जाएं.
2.इसके बाद KVS टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग 2022 वेकेंसी लिंक पर क्लिक करें.
3.अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें. इसके तहत फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करना होगा.
4. अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
5.भुगतान के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं