GPAT 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2021 के परिणाम की घोषणा कर दी है. जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in से अपने स्कोर देख सकते हैं. एनटीए ने 18 मार्च 2021 को फाइनल आंसर की जारी की थी.
इतने छात्रों को मिली सफलता
कुल 45,504 उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, उनमें से 4,447 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है. एनटीए ने अपने एक बयान में बताया, "MPharm कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 47,942 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था. GPAT 2021 को 27 फरवरी को 121 शहरों में 271 केंद्रों पर आयोजित किया गया था."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
GPAT 2021 के लिए उपस्थित होने वाले कुल उम्मीदवारों में से 24,846 महिलाएं थीं और 20,657 पुरुष थे. वहीं एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार था.
GPAT 2021 Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर 'GPAT 2021 Results' के लिंक पर क्लिक करें.
- आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा.
- अपनी जानकारी भरकर सबमिट कर दें.
- सफलतापूर्वक लॉग इन करने पर रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- अब आप रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं