NTA GPAT 2022: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जो उम्मीदवार यह टेस्ट देना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) का आयोजन 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच किया जाएगा.
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और भारतीय फार्मेसी परिषद (PCI) द्वारा अप्रूफ एमफार्मा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. बता दें कि 2018 तक यह परीक्षा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा आयोजित किया जाता थी. 2018 के बाद इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जा रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एनटीएन ने बयान जारी कर कहा, “एमफार्मा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्नातक फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT-2022), इसके द्वारा सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अब 09 अप्रैल 2022 को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक GPAT-2022 परीक्षा आयोजित करेगी.”
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT 2022) के लिए योग्यता
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2022 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से फार्मेसी पाठ्यक्रमों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. जिन छात्रों का परिणाम शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए प्रवेश शुरू होने से पहले घोषित किया जाएगा, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस एंट्रेस एग्जाम में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है.
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट में फिजिकल केमिस्ट्री, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं. परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए उम्मीदवार एनटीए द्वारा आयोजित मॉक टेस्ट दे सकते हैं. इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को जीपीएटी स्कोर के साथ वांछित कॉलेज में अलग से आवेदन करना होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं