GATE 2021 Application: GATE 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का आज अंतिम दिन है. IIT बॉम्बे गेट 2021 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आज पूरी तरह से बंद कर देगा. GATE 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आज यानी 12 अक्टूबर तक 500 रुपये की लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं. गेट 2021 के आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in और appsgate.iitb.ac.in पर जमा कर सकते हैं.
GATE 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज समाप्त होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को भी एडिट कर सकेंगे. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (IIT Bombay) गेट परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म को एडिट करने के लिए 28 अक्टूबर को गेट 2021 पंजीकरण पोर्टल को फिर से खोलेगा. GATE 2021 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार GOAPS ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल gate.iitb.ac.in पर अपने एप्लिकेशन फॉर्म को एडिट कर सकेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
GATE 2021 Application Form: ऐसे भरें फ़ॉर्म
- पंजीकरण
अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भर के GOAPS पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करें. नामांकन संख्या उत्पन्न होने के बाद एक पासवर्ड बनाएं.
- एप्लिकेशन फॉर्म भरें
अपनी सभी जरूरी जानकारी भरें और अपनी पसंद के अनुसार गेट 2021 पेपर और परीक्षा केंद्र को चुनें.
- स्कैन फोटोग्राफ को अपलोड करें
अपने स्कैन किए हुए फोटोग्राफ, सिग्नेचर और कैटेगरी सर्टिफिकेट को अपलोड करें.
- एप्लिकेशन फीस
अब नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की मदद से गेट एप्लिकेशन फीस भरें.
- एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करें
सभी भरी गई जानकारी को एक बार अच्छी तरह से चेक कर के अपने एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट कर दें.
कब होगा एग्जाम?
GATE 2021 परीक्षा 5 , 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को आयोजित की जाएगी. GATE 2021 के लिए एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2021 से उपलब्ध कराए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं