विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Dec 06, 2023

GATE 2024 परीक्षा पर आई लेटेस्ट अपडेट, अब इस दिन से होगी परीक्षा, शेड्यूल की पूरी जानकारी यहां

GATE 2024 Exam: संस्थान ने गेट एग्जाम शेड्यूल को जारी करते हुए बताया कि गेट 2024 एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  gate2024.iisc.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

Read Time: 3 mins
GATE 2024 परीक्षा पर आई लेटेस्ट अपडेट, अब इस दिन से होगी परीक्षा, शेड्यूल की पूरी जानकारी यहां
GATE 2024 एग्जाम डेट पर लेटेस्ट अपडेट
नई दिल्ली:

GATE 2024 Exam Schedule: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंग्लोर (IISc Bangalore) ने गेट परीक्षा यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑफ इंजीनियरिंग (GATE 2024) एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. शेड्यूल के मुताबिक अब गेट 2024 परीक्षा फरवरी में होगी. गेट परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक किया जाएगा. परीक्षा 3 फरवरी, 4 फरवरी, 10 और 11 फरवरी 2024 तक चलेगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहले शिफ्ट के परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी. 

GATE 2024: कितनी है आपकी गेट परीक्षा की तैयारी? इस लिंक से करें टेस्ट

गेट एडमिट कार्ड

संस्थान ने गेट एग्जाम शेड्यूल को जारी करते हुए बताया कि गेट 2024 एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  gate2024.iisc.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में भाग लेने वाले सभी कैंडिडेट्स के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स है.

CBSE Board Exam 2024: कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 को लेकर सीबीएसई बोर्ड के कुछ बड़े ऐलान

सीई और सीएस पेपर

आईआईएससी बेंग्लोर ने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग (CE) और कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CS) के पेपर मल्टी सेशन पेपर होंगे.  

IISc Bengaluru, IITs, IIT Bombay, IIT Delhi, IIT Guwahati, IIT Kanpur, IIT Kharagpur, IIT Madras, IIT Roorkee, NCB).

गेट परीक्षा का शेड्यूल (GATE 2024 Exam Schedule)

3 फरवरी 2024 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक 

आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, CY-केमिस्ट्री, डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इंवायरमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की परीक्षा होगी. 

3 फरवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स की परीक्षा.

4 फरवरी 2024 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक 

बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, इकोलॉजी एंड इवलूशन, जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स, ह्यमैनिटिज एंड सोशल साइंस

4 फरवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

सिविल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स, माइनिंग इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग

CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से, थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू, जानिए लेटेस्ट अपडेट

10 फरवरी 2024 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक 

एरोस्पेस इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस

10 फरवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, स्टेटिस्टिक्स, इंजीनियरिंग साइंस, लाइफ साइंस

11 फरवरी 2024 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक 

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग

11 फरवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
NEET UG 2024: नीट यूजी काउंसलिंग में हो सकती है देरी, शेड्यूल अब तक नहीं हुआ जारी 
GATE 2024 परीक्षा पर आई लेटेस्ट अपडेट, अब इस दिन से होगी परीक्षा, शेड्यूल की पूरी जानकारी यहां
CBSE बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न, 11वीं और 12वीं के छात्रों की रटने की आदत को लगाएगा लगाम, फिर कैसी होगा 2025 की बोर्ड परीक्षा पास
Next Article
CBSE बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न, 11वीं और 12वीं के छात्रों की रटने की आदत को लगाएगा लगाम, फिर कैसी होगा 2025 की बोर्ड परीक्षा पास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;