विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2020

DU 2nd Cut-Off 2020: दूसरी कटऑफ जारी, कल से शुरू होंगे एडमिशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने दूसरी कटऑफ जारी कर दी है. एडमिशन की प्रक्रिया कल से शुरू होगी जो 21 अक्टूबर तक चलेगी.

DU 2nd Cut-Off 2020: दूसरी कटऑफ जारी, कल से शुरू होंगे एडमिशन
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

DU Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी की दूसरी कटऑफ जारी हो गई है. अब एडमिशन की प्रक्रिया कल से शुरू होगी. जो 21 अक्टूबर तक चलेगी. बता दें, इस साल कोरोनावायरस को चलते एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.

डीयू से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए कॉलेज की वेबसाइटों पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति देगा. दूसरे डीयू कट-ऑफ से मिलने वाले उम्मीदवार विशिष्ट कॉलेजों में ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं.

DU UG Admission: ऐसे ले सकते हैंं दाखिला

स्टेप 1: DU की दूसरी कटऑफ ध्यान से देखें और चेक करें किस कॉलेज की कटऑफ में आपका दाखिला हो सकता है.

स्टेप 2:  DU कॉलेज और कोर्सेज के लिए क्लिक करें.

स्टेप 3: अब कॉलेज की वेबसाइट्स पर ऑनलाइन  रजिस्ट्रेशन करें.

स्टेप 4: आवश्यक विवरण भरें

चरण 6: सबमिट करें.

DU 2nd Cut-Off 2020: जानें- कहां पहुंची SRCC, हिंदू, हंसराज और LSR कॉलेज की कटऑफ

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रत्येक संबद्ध कॉलेज ने छात्रों को अपने कॉलेजों में प्रवेश के लिए दिशानिर्देशों का एक सेट जारी किया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेज ऑनलाइन संपर्क रहित प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन जांच के बाद ही एडमिशन की अनुमति दी जाएगी.

इस साल डीयू  की पहली कटऑफ लिस्ट 10 अक्टूबर को जारी की गई थी जिसमें लगभग 50 प्रतिशत सीटें भरी हुई थी. दिल्ली यूनवर्सिटी में 70,000 अंडरग्रेजुएट सीटें हैं. दूसरी  लिस्टच  जारी होने के बाद एडमिशन 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा.  इस साल  COVID-19 महामारी के कारण DU प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DU Admission, DU Second Cutoff, Admission Process
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com