CLAT Answer Key 2022: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) ने जारी किया आंसर की; यहाँ से करें डाउनलोड

CLAT Answer Key 2022 Released: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) कंसोर्टियम ने CLAT उत्तर कुंजी 2022 आज, 20 जून, 2022 को जारी कर दिया है. जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड.

CLAT Answer Key 2022: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) ने जारी किया आंसर की; यहाँ से करें डाउनलोड

कंसोर्टियम ने 20 जून, 2022 को क्लैट उत्तर कुंजी 2022 जारी कर दिया है

नई दिल्ली :

CLAT Answer Key 2022: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) कंसोर्टियम ने क्लैट उत्तर कुंजी 2022 आज, 20 जून, 2022 को जारी कर दी है. क्लैट 2022 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर UG और PG दोनों कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध है. क्लैट 2022 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहाँ दिया गया है. क्लैट 2022 मास्टर प्रश्न पत्र (CLAT 2022 master question paper) भी क्लैट उत्तर कुंजी 2022 (CLAT Answer Key 2022) के साथ जारी किया गया है. कंसोर्टियम के अनुसार क्लैट 2022 स्नातक परीक्षा देने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों में से 92% और स्नातकोत्तर परीक्षा देने वाले 87% उम्मीदवार उपस्थित हुए थे.

कंसोर्टियम ने CLAT 2022 उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की तारीख भी जारी कर दी है. जो उम्मीदवार क्लैट 2022 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाना चाहते हैं या उन्हें लगता है कि इसमें सुधार की आवश्यकता है, वे 20 जून को दोपहर 3.30 बजे से 21 जून - दोपहर 3.30 बजे तक कर सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ये पता होना चाहिए कि, दी गई समय सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें - Tamil Nadu Board Class 12 Plus 2 Result: 12वीं के नतीजे हुए घोषित; लड़कियों का प्रदर्शन रहा लड़कों से बेहतर

TNEA 2022 Registration : तमिलनाडु इंजीनियरिंग एडमिशन 2022 रजिस्ट्रेशन शुरु; डायरेक्ट लिंक यहाँ देखें 

Tamil Nadu SSLC Result 2022: तमिलनाडु एसएसएलसी रिजल्ट 2022 घोषित, डायरेक्ट लिंक यहाँ देखें 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

क्लैट 2022 उत्तर कुंजी का उपयोग करके स्कोर की गणना कैसे करें?

  • सही उत्तर के लिए - 1 अंक 
  • गलत उत्तर के लिए - 0.25 अंक 
  • उत्तर न देने के लिए - 0 अंक