विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्ली:

CGBSE 10th 12th Result 2023 Declared LIVE Updates:  छत्तीसगढ़ बोर्ड के लाखों बच्चों का बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं परीक्षा में राहुल यादव ने टॉप किया है. जबकि 12वीं परीक्षा में रायगढ़ की विधि भोंसले ने टॉप किया है. विधि को 98.20 प्रतिशत अंक मिले हैं. छत्तीसगढ़ 10वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले राहुल को 98.83 प्रतिशत अंक मिले हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया है. 

j0ahgk3g

छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं रिजल्ट को छात्र CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in से चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का प्रयोग करना होगा. 

CGBSE 10th Result Link

CGBSE 12th Result Link

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के टॉपरों को हेलीकॉप्टर राइड

छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सफल होने वाले सभी परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. बता दें कि पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को हेलीकॉप्टर राइड दी गई थी. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोर्ड परीक्षा के टॉपरों को हेलीकॉप्टर राइड कराने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और छत्तीसगढ़ कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में रहने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की सवारी कराई जाएगी.

CGBSE 10th, 12th Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्र एडमिट कार्ड के साथ हो जाएं रेडी, आज दोपहर 12 बजे जारी होगा रिजल्ट 

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 8 लाख से अधिक बच्चों ने दी है, इसमें कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों के छात्र हैं. बता दें कि सीजीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च महीने में हुई थीं. 

CBSE Board Result 2023: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित जैसी खबर को देख कर हो जाएं अलर्ट, जानें सच्चाई  

सीजीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट ऐसे चेक करें | How to chesk CGBSE 10th 12th Results 2023

  • छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cgbse.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर,  ‘CGBSE 10th Result' or ‘CGBSE 12th Result' लिंक पर क्लिक करें.
  • दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. 
  • यहां छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • ऐसा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं या छत्तीसगढ़ कक्षा 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब स्टूडेंट अपना रिजल्ट चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं. 

CGBSE 10th, 12th Result 2023: छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खबर, कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट इस डेट को 

CGBSE Chhatisgarh Board Class 10th, 12th Results 2023 Live:


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
CGBSE Results, CGBSE Results Declared, CGBSE Results 2023 Declared, Chhattisgarh, 10th 12th Results’
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com