विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2017

CBSE 10th Result 2017: कुछ ही देर में घोषित होंगे 10वीं के नतीजे, Cbseresults.nic.in पर करें चेक

CBSE 10th Result 2017: 10वीं का रिजल्ट इसलिए भी विद्यार्थियों के लिए अहम है क्योंकि अब वह साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स को चुनकर अपने करियर की दिशा तय करेंगे.

CBSE 10th Result 2017: कुछ ही देर में घोषित होंगे 10वीं के नतीजे, Cbseresults.nic.in पर करें चेक
CBSE 10th Result 2017: Cbseresults.nic.in पर जारी होंगे नतीजे
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज 10वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा. सीबीएसई के एक सीनियर ऑफिसर ने यह जानकारी दी. बोर्ड ने हालांकि रिजल्ट जारी करने के समय की घोषणा नहीं की है लेकिन बताया जा रहा है कि रिजल्ट दोपहर करीब 12 बजे तक घोषित कर दिया जाएगा. इस साल कुल 16,67,573 विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हुए थे. इस साल CBSE 10वीं के एग्जाम 9 मार्च से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चले थे. मॉडरेशन पॉलिसी और दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद 12वीं के परीक्षा परिणाम में भी देरी हुई थी और बोर्ड ने 28 मई को नतीजे जारी किए थे. 12वीं के रिजल्ट में इस बार 1.03 प्रतिशत की गिरावट आई है.

कैसे देखें परिणाम 
एक बार परिणाम जारी किए जाने के बाद आप इन्हें CBSE के वेब होस्टिंग लिंक cbseresults.nic.in पर नतीजे देखे सकते हैं. इसके अलावा results.gov.in और results.nic.in पर जाकर पर भी रिजल्‍ट चेक किया जा सकता है.
 
कैसे करें लॉग इन
  • सबसे पहले तो खुद को शांत रखें. 
  • रिजल्ट देखने से पहले अपने सभी जरूरी डिटेल्स अपने पास रख लें. 
  • जैसे प्रमाण पत्र, जन्म, रोल नंबर, स्कूल नंबर और केंद्र कोड वगैरह को अपने साथ रखें या इनकी डिटेल नोट करके साथ जरूर रखें. 
----------------------
डीयू एडमिशन: पीजी और रिसर्च पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन 7 जून से
UP Board Class 10, 12 Results 2017: जून के पहले हफ्ते में आ सकते हैं नतीजे
यूपीएससी परीक्षा में टॉपरों को सम्मानित करेंगे केंद्रीय मंत्री
झारखंड: 10वीं और 12वीं के नतीजे बेहद खराब, 66 स्कूल-कॉलेजों में एक भी बच्चा पास नहीं
----------------------


ऐसे देखें परिणाम 
  • रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं. यदि यह नहीं खुलती तो आपके पास दूसरे विकल्प भी हैं. आप www.results.nic.in या www.cbse.nic.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 
  • अब वेबसाइट पर लॉगिन करें. 
  • इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट देखते समय अपने सीबीएसई रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर साथ ही रखें. 
  • जरूरी जानकारी भरें और सबमिट का बटन दबाएं.  
  • सबमिट का बटन दबाते ही रिजल्ट आपके सामने होगा. 
  • इसे सेव कर लें और डाउनलोड करना न भूलें.

पिछले साल 28 मई को ही आ गए थे रिजल्‍ट
पिछले साल सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट 28 मई को ही जारी हो गए थे और 96.36 प्रतिशत पासिंग पर्सेंटेज के साथ लड़कियों ने बाजी मारी थी. लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 96.11 प्रतिशत था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, Cbse 10th Result, CBSE 10th Result 2017, CBSE Result 2017, CBSE 10th Result Date, CBSE Class 10 Result 2017, Cbse 10th Board Result 2017, CBSE Class 10 Result, CBE 10th Board Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com