BSEB 12th Result 2021: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, जानिए कब, कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

BSEB 12th Result 2021: बिहार बोर्ड (BSEB) 13 लाख से अधिक छात्रों के लिए आज दोपहर 3 बजे कक्षा 12वीं या इंटर का परिणाम जारी करेगा.

BSEB 12th Result 2021: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, जानिए कब, कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

BSEB 12th Result 2021: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होगा.

BSEB 12th Result 2021: बिहार बोर्ड (BSEB) 13 लाख से अधिक छात्रों के लिए आज दोपहर 3 बजे कक्षा 12वीं या इंटर का परिणाम जारी करेगा. बोर्ड के अधिकारी बीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम आज बोर्ड मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी करेंगे. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. बोर्ड आज सभी स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के लिए बीएसईबी इंटर का परिणाम जारी करेगा.

परिणाम जारी करने के बाद, BSEB साल 2021 में बोर्ड परीक्षा आयोजित करने और परिणाम घोषित करने वाला भारत का सबसे पहला स्कूल बोर्ड बन जाएगा. BSEB कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी, 2021 तक 1,473 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. 

Bihar 12th Result 2021: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज, ये है पासिंग क्राइटेरिया

Bihar Inter Result 2021: कहां चेक करें रिजल्ट
- बिहार बोर्ड इंटर का परिणाम 2021 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा.

 कब चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड (BSEB) 12वीं कक्षा के नतीजे आज दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

Bihar Board 12th Result 2021: कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं. 
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. 
-  अब अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें. 
- सभी जानकारी को सबमिट कर दें.
- बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.