विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2019

कश्मीर में खुले हाई स्कूल, कई स्कूलों में नहीं पहुंचे एक भी छात्र

कश्मीर में एक बार फिर स्कूल खुले लेकिन कई स्कूलों में एक भी छात्र नहीं पहुंचा.

कश्मीर में खुले हाई स्कूल, कई स्कूलों में नहीं पहुंचे एक भी छात्र
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

कश्मीर में एक बार फिर स्कूल खुले लेकिन कई स्कूलों में एक भी छात्र नहीं पहुंचा. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के संवाददाता ने श्रीनगर के प्रमुख राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों एस. पी. हायर सेकेंडरी स्कूल, बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल राजबाग का दौरा किया. इस दौरान संवाददाता ने पाया कि स्कूल में केवल स्टाफ सदस्य ही मौजूद थे और इनमें से किसी भी स्कूल में कोई छात्र नहीं पहुंचा. श्रीनगर में एस. पी. हायर सेकेंडरी स्कूल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कई कंपनियां तैनात हैं.

स्कूल के एक शिक्षक ने आईएएनएस को बताया, "स्कूल के सभी 24 क्लासरूम में सीआरपीएफ तैनात है." उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाहर नगर में 1100 से अधिक विद्यार्थियों की संख्या है, जबकि गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल राजबाग में 300 से अधिक छात्राएं पढ़ती है. इसके बावजूद स्कूल खुलने की घोषणा के बाद इनमें कोई भी विद्यार्थी नहीं पहुंचा और यहां केवल स्टाफ ही नजर आया.

पिछले महीने जब राज्य प्रशासन ने अन्य स्कूलों को खोलने की घोषणा की थी तो वहां भी इसी तरह के हालात देखने को मिले थे. इन स्कूलों में भी अधिकतर विद्यार्थी नदारद रहे और केवल स्टाफ ही स्कूल पहुंचा.

अन्य खबरें
दिल्‍ली में सिंगल यूज प्‍लास्टिक मुक्‍त पहली यूनिवर्सिटी बनी IGNOU
9 साल का ये बच्चा अब तक बना चुका है 30 मोबाइल गेम

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashmir, Schools
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com