- 60 शिक्षक निलंबित हुए हैं.
- ये शिक्षक फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहे थे.
- शिक्षकों के निलंबन के साथ ही आरोप पत्र भी जारी कर दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में बीएड की डिग्री के सहारे सरकारी शिक्षक की नौकरी पाने वाले मथुरा के 60 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जिससे विभाग में हड़कम्प मच गया है. बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में एसआईटी की जांच के दौरान करीब 4700 ऐसे बीएड डिग्रीधारक मिले थे, जिनकी डिग्री या तो फर्जी थी या फिर उसमें हेराफेरी की गई थी. अधिकारियों के द्वारा इन फर्जी डिग्रीधारकों की सूची सीडी के रूप में दो बार विभागीय माध्यम से जनपद स्तर पर पहुंचाई गई थी.
बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर को इनमें से जनपद में तैनाती पाए बीएड डिग्रीधारक शिक्षकों का चयन करने के आदेश दिए गए थे. कई बार निदेशक (बेसिक शिक्षा) ने ऐसे शिक्षकों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए थे. इस लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार मथुरा जनपद में चिन्हित किए गए 60 शिक्षकों को अब निलंबित कर दिया गया है. चंद्रशेखर ने मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया.
उन्होंने बताया कि अब निलंबन के साथ ही आरोप पत्र भी जारी कर दिए हैं. इनकी सुनवाई के लिए भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है. इन आदेशों पर जल्द से जल्द अमल सुनिश्चित किया जाएगा.
अन्य खबरें
NEET PG 2020 Exam Date: जारी हुई नीट पीजी 2020 परीक्षा की तारीख, जानिए डिटेल
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ASEAN देशों के 1 हजार छात्रों के लिए आईआईटी में पीएचडी फेलोशिप शुरू की
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं