यह ख़बर 21 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

येस बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 38 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • येस बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 38.2 प्रतिशत बढ़कर 216.1 करोड़ रुपये रहा। ब्याज आय तथा कर्ज बढ़ने से कंपनी के लाभ में वृद्धि हुई है।
Mumbai:

निजी क्षेत्र के येस बैंक का शुद्ध लाभ जून 2011 को समाप्त तिमाही में 38.2 प्रतिशत बढ़कर 216.1 करोड़ रुपये रहा। ब्याज आय तथा कर्ज बढ़ने से कंपनी के शुद्ध लाभ में वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष की समान तिमाही (अप्रैल-जून) में बैंक का शुद्ध लाभ 156.4 करोड़ रुपये था। बैंक के संस्थापक, प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी राणा कपूर ने कहा, उच्च ब्याज दर माहौल को देखते हुए हम बैंक के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। उन्होंने लाभ में वृद्धि का कारण ऋण बढ़ने तथा ब्याज आय को बताया। बैंक की जून तिमाही में ऋण वृद्धि 26.1 प्रतिशत रही। आलोच्य तिमाही में बैंक की ब्याज से शुद्ध आय 35 प्रतिशत बढ़कर 354.2 करोड़ रुपये रही। कपूर ने कहा कि बैंक का वित्तवर्ष 2011-12 में 35 प्रतिशत ऋण वृद्धि का लक्ष्य है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com