यह ख़बर 05 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

रद्द हो सकती है वर्ली-हाजी सी लिंक परियोजना

खास बातें

  • वर्ली हाजी सी लिंक को रद्द किया जा सकता है। महाराष्ट्र सरकार का इरादा महंगे सी लिंक के विकल्प के रूप में सस्ती तटीय सड़कों को बनाने पर है।
Mumbai:

चर्चा के केंद्र में रहे वर्ली हाजी सी लिंक को रद्द किया जा सकता है। महाराष्ट्र सरकार का इरादा महंगे सी लिंक के विकल्प के रूप में सस्ती तटीय सड़कों को बनाने पर है। महाराष्ट्र सरकार में मुख्य सचिव रत्नाकर गायकवाड़ ने शुक्रवार को एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि तटीय सड़क सस्ती पड़ती है। ऐसे में हम सी लिंक की ओर क्यों जाएं। हम पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के साथ तटीय सड़क परियोजना पर विचार कर रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने पिछले साल अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ आठ लेन का वर्ली-हाजी सी लिंक निर्माण के लिए करार किया था। हालांकि, इस परियोजना पर कुछ काम चल रहा है, पर सरकार अभी भी इस पर पुनर्विचार कर सकती है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com