यह ख़बर 15 अप्रैल, 2014 को प्रकाशित हुई थी

थोक महंगाई दर बढ़कर 5.7 फीसदी पर पहुंची

नई दिल्ली:

भारत में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित थोक महंगाई दर मार्च महीने में 5.7 फीसदी पर पहुंच गया। यह गत तीन महीने का उच्चत्तम स्तर है।

सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार, महंगाई की वजह खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि है।

मार्च 2013 में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई की दर 5.65 फीसदी थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, 31 मार्च 2014 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान महंगाई दर 5.7 फीसदी दर्ज की गई। गत वर्ष की समान अवधि में यह 5.65 फीसदी थी।