प्रवर्तन निदेशालय ने विजय माल्या को पेश होने के लिए 2 अप्रैल तक का समय दिया

प्रवर्तन निदेशालय ने विजय माल्या को पेश होने के लिए 2 अप्रैल तक का समय दिया

विजय माल्या (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

प्रवर्तन निदेशालय ने आईडीबीआई ऋण धोखाधड़ी के मामले से जुड़ी धन शोधन जांच के लिए विजय माल्या को ताजा समन जारी करते हुए 2 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा।

इससे पूर्व माल्या ने पेशी के लिए अप्रैल तक का समय मांगा था और कहा कि वह आईडीबीआई बैंक ऋण मामले में ईडी द्वारा जारी समन के अनुसार, शुक्रवार की तारीख पर उसके समक्ष नहीं हाजिर हो पाएंगे।

ईडी ने माल्या को धन शोधन रोकथाम अधिनियम :पीएमएलए: के प्रावधानों के तहत 18 मार्च को निजी तौर पर पेश होने के लिए समन जारी किया था।

ईडी ने पिछले साल दर्ज सीबीआई प्राथमिकी के आधार पर माल्या और अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन का मामला हाल ही में दर्ज किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एजेंसी अब निष्क्रिय पड़ी किंगफिशर एयरलाइन्स के वित्तीय ढांचे की भी जांच कर रही है और ऋण मंजूरी के लिए किसी तरह की रिश्वत का भुगतान होने या नहीं होने का भी पता लगाएगी।