यह ख़बर 23 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका ने भारत से चीनी आयात का कोटा बढ़ाया

खास बातें

  • चीनी की बढ़ती खुदरा कीमतों के बीच आपूर्ति बढ़ाने के लिए अमेरिका ने चीनी आयात के कोटा में 1,20,000 टन की वृद्धि की है।
वाशिंगटन:

चीनी की बढ़ती खुदरा कीमतों के बीच आपूर्ति बढ़ाने के लिए अमेरिका ने चीनी आयात के कोटा में 1,20,000 टन की वृद्धि की है। भारत से चीनी आयात का कोटा भी 1,421 टन बढ़ाया गया है। अमेरिकी कृषि विभाग ने बुधवार को कहा कि 30 सितम्बर को समाप्त होने वाले टैरिफ रेट कोटा में 1,20,000 टन की वृद्धि से अब यह कोटा बढ़कर कुल 16.76 लाख टन हो गया है। अमेरिका में उत्पादित की जाने वाली प्रमुख कृषि जिंसों में से चीनी ही एकमात्र ऐसी जिंस है जिसके आयात के लिए कोटा निर्धारित है। घरेलू उत्पादकों को लाभ पहुंचाने के लिए आयात कोटा निर्धारित किया जाता है। वर्ष 2008 में उत्तर अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के जरिए मैक्सिको को कोटा व्यवस्था से बाहर किया गया था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com