खास बातें
- कई दिनों की गिरावट के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में सुधार देखने को मिला है। डाओ जोन्स चार फीसदी ऊपर बंद हुआ है।
वाशिंगटन: कई दिनों की गिरावट के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में सुधार देखने को मिला है। डाओ जोन्स चार फीसदी ऊपर बंद हुआ है। हालांकि ब्याज दरों को लेकर अमेरिका के केन्द्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के बयान के बाद बाजार आधा फीसदी गिर गया लेकिन धीरे−धीरे बाजार ने करवट ली और सुधार के साथ दिन का कोराबार खत्म हुआ। फेडरल बैंक ने संभावना जताई है कि ब्याज दरों को कम से कम 2013 के मध्य तक मौजूदा स्तर पर ही रखा जाएगा। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने संभावना जताई है कि ब्याज दरों को कम से कम 2013 के मध्य तक मौजूदा निचले स्तर पर ही रखा जाएगा। अमेरिका में ब्याज दर दिसंबर 2008 के बाद से शून्य से 0.25 फीसदी के बीच बनी हुई है। अमेरिका के साथ-साथ यूरोप के बाजारों में भी सुधार आया है। ब्रिटेन का फुटसी इंडेक्स 1.9 फीसदी और फ्रांसीसी शेयर बाजार 1.6 फ़ीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।