यह ख़बर 01 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी बाजारों में मई महीने में रही गिरावट

खास बातें

  • मई महीने में औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 1.9 प्रतिशत गिरा वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक में 1.4 प्रतिशत और नैस्डैक में 1.3 प्रतिशत की गिरावट रही।
न्यूयार्क:

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए लेकिन मई महीने में इनमें गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले लगातार पांच महीनों तक बाजार में मासिक तेजी दर्ज की गई थी। मई महीने में औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 1.9 प्रतिशत गिरा वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक में 1.4 प्रतिशत और नैस्डैक में 1.3 प्रतिशत की गिरावट रही। मंगलवार को डाउ जोंस 128.21 अंक (1.03 प्रतिशत) बढ़कर और एस एण्ड पी 500 सूचकांक 14.10 अंक (1.06 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुआ। नैस्डैक सूचकांक भी 38.44 अंक (1.37 प्रतिशत) की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com