खास बातें
- अर्थव्यवस्था को लेकन निवेशकों की चिंताएं गहराने के कारण अमेरिकी शेयर बाजारों की शुरुआत खराब रही और डाउ जोंस 282 अंक तक लुढ़क गया।
न्यूयार्क: अर्थव्यवस्था को लेकन निवेशकों की चिंताएं गहराने के कारण अमेरिकी शेयर बाजारों की शुरुआत बुधवार को खराब रही और डाउ जोंस 282 अंक तक लुढ़क गया। बाजार खुलने के कुछ ही समय में डाउ जोंस 11,000 के स्तर से नीचे 10,956.83 रहा जो 2.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दिखाता है। एसएंडपी 500 भी दो प्रतिशत से अधिक टूटकर 1,144.44 रहा। नस्दक कंपोजिट शुरुआती कारोबार में लगभग तीन प्रतिशत टूटकर 2,415.60 रहा। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर को लगभग शून्य बनाये रखने का फैसला किया है लेकिन इसका कोई सकारात्मक असर बाजार पर नहीं देखा गया।