खास बातें
- अमेरिका द्वारा किया जाने वाला निर्यात यहां के लोगों के लिए रोजगार के अच्छे मौके पैदा कर रहा है।
वाशिंगटन: अमेरिका द्वारा किया जाने वाला निर्यात यहां के लोगों के लिए रोजगार के अच्छे मौके पैदा कर रहा है। आज जारी एक आधिकारिक रपट के अनुसार, अमेरिका द्वारा 2010 में निर्यात से 90 लाख अमेरिकियों को रोजगार मिला। यह आंकड़ा 2009 के 87 लाख से अधिक है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री गैरी लॉक ने अमेरिकी व्यापार प्रशासन की रिपोर्ट के बाद कहा, 2010 में निर्यात बढ़ा और इससे करीब पांच लाख अधिक अमेरिकियों को रोजगार के अवसर सुलभ हुए। लॉक ने कहा, यह समझना काफी आसान है कि क्योंकि राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा 2015 तक निर्यात को दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल करना जरूरी है।