खास बातें
- इन वाहनों के इलेक्ट्रिकल पावर कंट्रोल बोर्ड के ट्रांजिस्टर में गड़बड़ी पाए जाने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।
टोक्यो: जापान की कार कंपनी टोयोटा ने अमेरिका, जापान और यूरोप में 1,10,000 हाइब्रिड कारें वापस लेने की घोषणा की है। इन वाहनों के इलेक्ट्रिकल पावर कंट्रोल बोर्ड के ट्रांजिस्टर में गड़बड़ी पाए जाने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। टोयोटा ने अमेरिकी बाजार से 45,500 हाईलैंडर हाइब्रिड तथा 36,700 लेक्सस आरएक्स 400 एच वाहन वापस लिए हैं। कंपनी ने कहा कि गड़बड़ी की वजह से कुछ ट्रांजिस्टर खराब हो गए हैं। टोयोटा की प्रवक्ता ने बताया कि इसी गड़बड़ी की वजह से कनाडा में करीब 3,000 वाहन वापस लिए गए हैं। इसी तरह, कंपनी जापान में भी 11,164 वाहन वापस ले रही है। प्रवक्ता ने कहा कि यूरोप में 15,000 के करीब वाहन बाजार से वापस लिए जाएंगे। कंपनी ने कहा है कि वह इन खराब कलपुर्जे को बदलने की व्यवस्था कर रही है और जैसे ही इसका प्रबंध हो जाएगा, कार मालिकों को इसकी सूचना दी जाएगी।