यह ख़बर 15 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दुनिया में सबसे ज्यादा वाहन बेचने वाली कंपनी बनी टोयोटा

खास बातें

  • टोयोटा ने जनरल मोटर्स को पछाड़ते हुए एक बार फिर दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली वाहन कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया है।
डेट्रायट:

टोयोटा ने जनरल मोटर्स को पछाड़ते हुए एक बार फिर दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली वाहन कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया है।

इस जापानी कंपनी ने बीते साल यानी 2012 में दुनियाभर में 97 लाख कारें व ट्रक बेचे, यह संख्या अभी जारी है। जनरल मोटर्स (जीएम) ने 92.9 लाख वाहन बेचे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि जीएम लगभग सात दशक तक यह उपलब्धि हासिल करती रही थी, लेकिन 2008 में टोयोटा ने उसे पछाड़ दिया। हालांकि 2011 में जीएम फिर दुनिया की पहले नंबर की वाहन कंपनी बन गई।