यह ख़बर 30 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

टिम कुक बने एप्पल के नए सीईओ

खास बातें

  • कंप्यूटर एप्लीकेशन कंपनी एप्पल को उसका नया सीईओ मिल गया है। अब टिम कुक एप्पल के नए सीईओ है। उनका पैकेज भी बहुत शानदार है।
लंदन:

कंप्यूटर एप्लीकेशन कंपनी एप्पल को उसका नया सीईओ मिल गया है। अब टिम कुक एप्पल के नए सीईओ है। उनका पैकेज भी बहुत शानदार है। अगर कुक एप्पल कंपनी के साथ 2021 तक बने रहेंगे तो कंपनी उनको 10 लाख शेयर देगी जिनकी बाज़ार कीमत करीब 1765 करोड़ रुपये है और अगर अगस्त 2015 तक कुक कंपनी के साथ रहेंगे तो उनको 5 लाख शेयर मिलेंगे जिनकी बाजार में कीमत करीब 882 करोड़ रुपये है। 50 साल के कुक इससे पहले कंपनी के सीओओ यानी चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर थे। अगर कुक 2021 तक कंपनी के साथ रहे तो कंपनी में उनका हिस्सा पिछले सीईओ स्टीव जॉब के मुकाबले 20 फीसदी होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com