यह ख़बर 14 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ये हैं रेल बजट 2012-13 की खास बातें...

खास बातें

  • आइए एक नज़र डालते हैं, सभी खास घोषणाओं और बातों पर, जो रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने अपने बजट भाषण के दौरान कहीं...

  • यात्री किराये में दो से 30 पैसे प्रति किलोमीटर तक की बढ़ोतरी
  • प्लेटफॉर्म टिकट पांच रुपये का हुआ
  • एसी थ्री टियर के किराये में 10 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी
  • एसी टू टियर के किराये में 15 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी
  • एसी फर्स्ट क्लास के किराये में 30 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी
  • स्लीपर क्लास के किराये में पांच पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी
  • रेल किराया कम से कम पांच रुपये बढ़ा
  • बहुत सारी योजनाएं अभी भी लंबित हैं
  • 12वीं पंचवर्षीय योजना में 7.35 लाख करोड़ रुपये
  • मौजूदा रेल लाइनों पर काफी दबाव है
  • अगले 10 साल में 14 लाख करोड़ रुपये की जरूरत
  • रेलवे को मजबूत किए बिना देश मजबूत नहीं हो सकता
  • रेलवे को आधुनिक बनाने का वक्त
  • मंदी के बावजूद देश ने अच्छा विकास किया
  • सरकारी बजट का 10 फीसदी रेलवे पर खर्च होना चाहिए
  • जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में निवेश जरूरी
  • 10 प्रतिशत सालाना विकास जरूरी
  • अगले साल के लिए 60,100 करोड़ रुपये
  • 19,000 किलोमीटर पटरियां सुधारी जाएंगी
  • 3000 किलोमीटर ट्रैक पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग
  • 3000 किमी ट्रैक पर वार्निंग सिस्टम
  • रेलवे पुलों पर भी खास ध्यान दिया जाएगा
  • मौजूदा ट्रैक को बेहतर बनाने पर जोर
  • रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने के लिए कमेटी का गठन
  • 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार लायक होंगे ट्रैक
  • रेलवे विकास निगम से 50 हजार नई नौकरियां
  • 4500 किलोमीटर ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें
  • मुंबई लोकल के लिए 1500 नए डिब्बे
  • मुंबई में एलीवेटेड कोरिडोर
  • सीएसटी से कल्याण के बीच नया कॉरिडोर
  • मालगाड़ियों के लिए अलग कोरिडोर बनाने पर जोर
  • छपरा में डीजल इंजन का कारखाना जल्द शुरू
  • मध्य प्रदेश के विदिशा में रेलवे इंजन कारखाना
  • रायबरेली में कोच फैक्टरी पूरी
  • कर्नाटक और कच्छ में इंजन के कलपुर्जे बनाने की फैक्टरी
  • वेटलिस्टेड यात्रियों के लिए अलग ट्रेन और भीड़भा़ड वाले स्टेशनों पर एस्कलेटर लगेंगे
  • बेंगलुरु, भरतपुर और लखनऊ में सुरक्षा सेंटर, कई स्टेशनों पर एसी लाउंज भी बनेंगे
  • एनआईडी अहमदाबाद में रेल डिजाइन सेंटर
  • खानपान की सुविधा को बेहतर किया जाएगा
  • अगरतला को बांग्लादेश से जोड़ा जाएगा
  • साफ-सफाई के लिए विशेष हाउसकीपिंग बॉडी
  • 2500 कोच में बायो टॉयलेट
  • दिल्ली से जोधपुर के बीच बुलेट ट्रेन पर काम
  • 36 ट्रेनों पर रखी जाएगी सैटेलाइट से निगाह
  • नई पैसेंजर हेल्पलाइन का ऐलान
  • रेल खेल रत्न अवार्ड का प्रस्ताव
  • 2012-13 में एक लाख भर्तियों का लक्ष्य
  • इस साल 80 हजार भर्तियां हुईं
  • रेलवे को नई दवा, नया असर और थोड़े पैसे चाहिए
  • इस साल यात्रियों की तादाद में 5.1 फीसदी वृद्धि हुई है, जबकि अनुमान 5.9 फीसदी का था
  • रेलवे के पांच कर्मचारी ओलिंपिक में हिस्सा लेंगे
  • यात्री किराये से 36 हजार करोड़ की आय
  • कुछ कोरिडोर्स पर 250 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनें चलवाएंगे
  • पिछले दो साल वित्तीय संकट रहा
  • रेलवे में अभी 14 लाख कर्मचारी

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com