यह ख़बर 18 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

टीसीएस को 100 एकड़ जमीन देगी मध्य प्रदेश सरकार

खास बातें

  • मध्य प्रदेश सरकार ने आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस को इंदौर के सुपर कॉरिडोर में 100 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
इंदौर:

मध्य प्रदेश सरकार ने आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) को इंदौर के सुपर कॉरिडोर में 100 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि भोपाल में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि टीसीएस को जमीन आवंटन की प्रक्रिया और इससे जुड़ी सारी औपचारिकताएं 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएं। इंदौर विकास प्राधिकरण ने टीसीएस को सुपर कॉरिडोर में 100 एकड़ जमीन देने का सैद्धांतिक फैसला किया था। लेकिन आवास और पर्यावरण विभाग समेत कुछ सरकारी महकमों ने टीसीएस को जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी। इससे यह मामला उलझ गया था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com