खास बातें
- बंगाल में सिंगूर बिल को पास कर दिया गया है। बिल के पास होने के बाद अब टाटा प्लांट के लिए ली गई जमीन वापस किसानों को दी जाएगी।
सिंगूर: बंगाल में सिंगूर बिल को पास कर दिया गया है। इस बिल के पास होने के बाद अब टाटा मोटर्स के प्लांट के लिए ली गई 400 एकड़ जमीन को वापस किसानों को दे दिया जाएगा। सरकार ने कहा है कि कंपनी ने प्लांट नहीं लगाया और कंपनी के छोड़ने के बाद ही ये जमीन किसानों को वापस दी जा रही है। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि इस जमीन पर लगने वाले प्लांट से आसपास के लोगों को कोई खास फायदा नहीं होना था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए टाटा मोटर्स ने सरकार की रिपोर्ट को गलत बताया है। कंपनी ने कहा कि उन्होंने कभी जमीन को छोड़ने या वहां प्लांट ना लगाने की बात नहीं सोची थी। कंपनी ने कहा कि वो पास किए कानून को पूरी तरह से पढ़ने के बाद ही अब आगे कोई प्रतिक्रिया देंगे। कंपनी ने कहा कि इस प्लांट के चालू होने से इलाके के करीब दस हजार लोगों को रोजगार मिलता। इससे पूर्व पश्चिम बंगाल सरकार ने सिंगूर बिल को पास कर दिया। बिल उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने पेश किया। बहस के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वो land acquisition act 1894 को नहीं मानेंगी। इधर लेफ्ट ने विधानसभा का बहिष्कार किया। ममता का ये अहम चुनावी वादा था कि वो किसानों को उनकी 400 एकड़ ज़मीन वापस लौटा देंगी।