खास बातें
- टाटा मोटर्स की मई में वैश्विक बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 88,251 वाहनों की रही, जिसमें मुख्य योगदान वाणिज्यिक वाहनों और लैंड रोवर का रहा।
New Delhi: टाटा मोटर्स की मई में वैश्विक बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 88,251 वाहनों की रही, जिसमें मुख्य योगदान वाणिज्यिक वाहनों और लैंड रोवर का रहा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि जगुआर लैंड रोवर की बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 22,296 वाहनों की रही। जहां जगुआर की बिक्री 18 प्रतिशत घटकर 4,221 कारों की रही, वहीं लैंड रोवर की बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर 18,075 इकाइयों की रही। कंपनी ने कहा कि मई में उसके कुल यात्री वाहनों की बिक्री पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले दो प्रतिशत बढ़कर 44,181 वाहनों पर पहुंच गई। इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 44,070 इकाइयों की रही।