यह ख़बर 14 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

टाटा मोटर्स ने जमशेदपुर संयंत्र में उत्पादन 3 दिन बंद किया

खास बातें

  • टाटा मोटर्स ने मांग के अनुरूप उत्पादन करने के लिए अपने जमशेदपुर संयंत्र में तीन दिनों के लिए उत्पादन बंद कर दिया है।
जमशेदपुर:

टाटा मोटर्स ने मांग के अनुरूप उत्पादन करने के लिए अपने जमशेदपुर संयंत्र में तीन दिनों के लिए उत्पादन बंद कर दिया है।

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए टाटा मोटर्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि मांग के अनुसान उत्पादन करने के लिए उत्पादन बंद रखने की योजना बनाई गई थी। एक पखवाड़े में यह दूसरी बार है जब उत्पादन रोका गया है।

टेल्को वर्कर्स यूनियन के महासचिव चंद्रभान सिंह ने कहा कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में एक सप्ताह तक उत्पादन बंद रखा गया था। सिंह ने कहा कि ऐतिहात बरतने और मांग में नरमी को देखते हुए लागत नियंत्रण उपायों के तहत उत्पादन बंद किया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले महीने 4,000 इकाइयों का उत्पादन किया, जबकि प्रतिमाह आमतौर पर 10,000 इकाइयों का उत्पादन किया जाता है। ‘‘हमें चालू माह में भी पिछले माह जितनी इकाइयों का उत्पादन होने की उम्मीद है।’’