खास बातें
- टाटा मोटर्स लिमिटेड ने नैनो कारखाने के लिए सिंगूर में मिली जमीन वापस लिए जाने के खिलाफ कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है।
कोलकाता: सिंगूर मामले पर शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई है। टाटा मोटर्स लिमिटेड ने नैनो कारखाने के लिए सिंगूर में मिली जमीन वापस लिए जाने के खिलाफ कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने विधानसभा में बिल पास करके टाटा से ये जमीन वापस ले ली है। सरकार ने जब ये जमीन किसानों को बांटनी शुरू की तो टाटा ने इस पर रोक लगाने के लिए पहले हाईकोर्ट से गुहार लगाई। हाईकोर्ट ने जब इससे इनकार कर दिया तो कंपनी सुप्रीम कोर्ट गई जहां से स्टे ऑर्डर मिल गया। टाटा मोटर्स ने 22 जून को हाईकोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में सुधार भी किया है जिस पर बंगाल सरकार ने कोई ऐतराज़ नहीं जताया।