यह ख़बर 25 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

स्विस बैंक में भारतीयों के 11 हजार करोड़ जमा

खास बातें

  • स्विस बैंक में भारतीयों ने 11 हजार करोड़ से ज्यादा की रकम जमा कर रखी है। ये आंकड़ा स्विटजरलैंड के सेंट्रल बैंक ने पहली बार जारी किया।
नई दिल्ली:

स्विस बैंक में भारतीयों ने 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा कर रखी है। ये आंकड़ा स्विटजरलैंड के सेंट्रल बैंक ने पहली बार जारी किया है। आंकड़े से पता चलता है कि पिछले तीन सालों में दो हज़ार करोड़ से ज्यादा की रकम निकाली भी जा चुकी है। भारत में ऐसी आशंका जताई जा रही है कि स्विस बैंकों में पैसा रखने को लेकर उठे बवाल की वजह से खाताधारकों ने अब मिडल ईस्ट सिंगापुर और मॉरिशस का रुख कर लिया है। स्विस नेशनल बैंक के आंकड़े के मुताबिक करीब नौ हजार करोड़ रुपये नागरिकों वित्तीय संस्थाओं और कॉरपोरेट्स के हैं जबकि बाकी दो हज़ार करोड़ रुपये भारतीयों के प्रतिनिधियों यानी फंड मैनेजरों के माने जा रहे हैं। ये पैसे किन भारतीयों के हैं इस बारे में स्विस बैंक ने कुछ नहीं बताया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com