खास बातें
- दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की जून माह में बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 25,367 इकाई पर पहुंच गई है।
New Delhi: दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लि (एसएमआईपीएल) की जून माह में बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 25,367 इकाई पर पहुंच गई है। पिछले साल इसी माह में कंपनी ने 17,895 दोपहिया बेचे थे। जून के बिक्री आंकड़ों पर एसएमआईपीएल के उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) अतुल गुप्ता ने कहा, हमें बाजार से अपने सभी उत्पादों के लिए अच्छा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा, हम अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।