यह ख़बर 08 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

राजस्व लक्ष्य को हासिल करना कठिन : वित्त सचिव

खास बातें

  • चालू वित्त वर्ष में 9 फीसदी आर्थिक वृद्धि के लक्ष्य के मुकाबले वृद्धि दर कम रहने की आशंका के बीच वित्त सचिव सुनील मित्रा ने यह बात कही है।
New Delhi:

वित्त सचिव सुनील मित्रा ने कहा है कि चालू वित्तवर्ष के लिए राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा। चालू वित्तवर्ष में 9 फीसदी आर्थिक वृद्धि के लक्ष्य के मुकाबले वृद्धि दर कम रहने की आशंका के बीच वित्त सचिव ने यह बात कही है। केंद्रीय उत्पाद तथा सीमा शुल्क (सीबीईसी) के मुख्य आयुक्तों तथा महानिदेशकों के सालाना सम्मेलन को संबोधित करते हुए मित्रा ने कहा, वित्तवर्ष 2011-12 में राजस्व वसूली के लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बजट लक्ष्य को हासिल करने के लिए अप्रत्यक्ष कर वसूली में चालू वित्तवर्ष में 14.8 फीसदी की वृद्धि होनी चाहिए। सरकार ने चालू वित्तवर्ष के लिए अप्रत्यक्ष कर वसूली का लक्ष्य 3.92 लाख करोड़ रुपये तथा प्रत्यक्ष कर वसूली मामले में 5.32 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। मित्रा ने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि (जीडीपी) दर 8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com