यह ख़बर 03 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2जी घोटाले में कोई संलिप्तता नहीं : सन टीवी

खास बातें

  • सन टीवी ने कहा है कि कंपनी तथा उसके प्रवर्तकों की साख को धूमिल करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
Mumbai:

सन टीवी ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में किसी तरह की संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि कंपनी तथा उसके प्रवर्तकों की साख को धूमिल करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है, 2जी स्पेक्ट्रम से जुड़े कुछ घटनाक्रमों में कंपनी से जुड़ी अटकलों तथा आधारहीन आरोपों के कारण ही संभवत: कंपनी के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। कंपनी ने कहा है, हम सूचित करना चाहेंगे कि सन टीवी नेटवर्क तथा कलानिधि मारन का इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से कोई वास्ता नहीं है। सन टीवी नेटवर्क का शेयर गुरुवार को 27.9 प्रतिशत टूटा। यह गिरावट उन रपटों के बाद आई, जिनमें कहा गया था कि मारन परिवार के स्वामित्व वाला सन टीवी नेटवर्क को भी एक विदेशी दूरसंचार कंपनी से रिश्वत मिली है। सीबीआई ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन के खिलाफ शुरुआती जांच शुरू की है। मारन पिछली यूपीए सरकार में दूरसंचार विभाग भी संभाल चुके हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com