यह ख़बर 01 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

गोकर्ण सेवानिवृत्त, सुब्बा राव देखेंगे मौद्रिक नीति

खास बातें

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा मौद्रिक नीति विभाग अगले आदेश तक सीधे गवर्नर डी. सुब्बाराव को रिपोर्ट करेगा। बैंक के डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण पद से सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए।
मुम्बई:

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा मौद्रिक नीति विभाग अगले आदेश तक सीधे गवर्नर डी. सुब्बाराव को रिपोर्ट करेगा। बैंक के डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण पद से सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए।

रिजर्व बैंक ने एक बयान जारी कर कहा कि गोकर्ण का कार्यकाल 31 दिसम्बर 2012 को समाप्त हो गया और उनकी जिम्मेदारियों का फिर से बंटवारा कर दिया गया है।

बैंक ने कहा, "आर्थिक नीति और शोध विभाग, सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग तथा मौद्रिक नीति विभाग अगले आदेश तक सीधे गवर्नर को रिपोर्ट करेंगे।"

गोकर्ण का तीन साल का कार्यकाल 24 नवम्बर को समाप्त होना था, लेकिन 31 दिसम्बर तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अटकलें लगाई जा रही है कि डिप्टी गवर्नर पद के लिए विश्व बैंक में दक्षिण एशिया मामलों के लिए मुख्य अर्थशास्त्री कल्पना कोचर के नाम पर विचार किया जा रहा है। कोचर पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में डिवीजन प्रमुख और वरिष्ठ सलाहकार थी।