यह ख़बर 05 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

देश के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 44.16 अंक की गिरावट के साथ 17553.26 पर जबकि निफ्टी 29.65 अंक की गिरावट के साथ 5328.65 पर खुला।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 44.16 अंक की गिरावट के साथ 17553.26 पर जबकि निफ्टी 29.65 अंक की गिरावट के साथ 5328.65 पर खुला।

सुबह करीब 10.00 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 111.40 अंक की गिरावट के साथ 17,486.02 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.60 अंक की गिरावट के साथ 5322.90 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप सेक्टर में गिरावट का रुख था जबकि स्मॉलकैप सेक्टर में बढ़त का रुख था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com