खास बातें
- शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार मे बढ़त का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 10.75 अंक और निफ्टी 2.80 अंक की बढ़त के साथ खुला।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार मे बढ़त का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 10.75 अंक और निफ्टी 2.80 अंक की बढ़त के साथ खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 10.75 अंक बढ़कर 18,276.78 अंक पर खुला। शुरुआती 25 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स में 72 अंक की बढ़त के साथ 18,338 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 2.80 अंक बढ़कर 5,485.60 अंक पर खुला। शुरुआती 25 मिनट के कारोबार में निफ्टी में 26 अंक की बढ़त के साथ 5,509 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ।