यह ख़बर 06 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स 44 अंक ऊपर

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को तेजी का रुख देखा गया।
New Delhi:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 43.63 अंक बढ़कर 18420.11 पर जबकि निफ्टी 15.30 अंक बढ़कर 5532.05 पर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 32.21 अंक गिरकर 18344.27 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 12.45 अंक गिरकर 5504.30 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 18458.63 के ऊपरी और 18258.42 के निचले स्तर को छुआ जबकि निफ्टी ने 5542.65 के ऊपरी और 5479.85 के निचले स्तर तक कारोबार किया। सेंसेक्स में शामिल सिप्ला (2.25 फीसदी), एचडीएफसी (1.74 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.09 फीसदी), टीसीएस (1.01 फीसदी) और इंफोसिस (0.89 फीसदी) के शेयरों में सर्वाधिक तेजी जबकि जयप्रकाश एसोसिएट्स (2.54 फीसदी), हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज (1.61 फीसदी), बजाज ऑटो (1.53 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.51 फीसदी) और ओएनजीसी (1.38 फीसदी) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप 17.24 अंक गिरकर 6878.90 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप 14.11 अंक बढ़कर 8252.80 पर बंद हुआ। बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1326 कम्पनियों के शेयरों में तेजी और 1461 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया, जबकि 116 कम्पनियों के शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ। बीएसई के कुल 13 में से सात सेक्टरों में तेजी जबकि छह में गिरावट का रुख देखा गया। सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.81 फीसदी की तेजी जबकि धातु सेक्टर में सबसे अधिक 0.68 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com