खास बातें
- देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 62.78 अंकों की तेजी के साथ 20,101.82 पर और निफ्टी 17.90 अंकों की तेजी के साथ 6,082.30 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 62.78 अंकों की तेजी के साथ 20,101.82 पर और निफ्टी 17.90 अंकों की तेजी के साथ 6,082.30 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 93.79 अंकों की तेजी के साथ 20,132.83 पर खुला और 62.78 अंकों यानी 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 20,101.82 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,163.38 के ऊपरी और 20,056.46 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.35 अंकों की तेजी के साथ 6,085.75 पर खुला और 17.90 अंकों यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 6,082.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,094.35 के ऊपरी और 6,065.10 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 10.07 अंकों की गिरावट के साथ 7,155.39 पर और स्मॉलकैप 1.31 अंकों की तेजी के साथ 7,371.65 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुएं (1.49 फीसदी), तेल एवं गैस (1.31 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.06 फीसदी), बिजली (0.75 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.29 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।