यह ख़बर 18 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 55 अंकों की गिरावट

खास बातें

  • सेंसेक्स 54.88 अंकों की गिरावट के साथ 18,507.04 पर और निफ्टी 14.05 अंकों की गिरावट के साथ 5,567.05 पर बंद हुए।
New Delhi:

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.88 अंकों की गिरावट के साथ 18,507.04 पर और निफ्टी 14.05 अंकों की गिरावट के साथ 5,567.05 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.27 अंकों की तेजी के साथ 18,592.19 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.65 अंकों की तेजी के साथ 5,581.75 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 15.50 अंकों की तेजी के साथ 7,022.25 पर और स्मॉलकैप 30.73 अंकों की तेजी के साथ 8,393.95 पर बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com