यह ख़बर 15 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 76 अंकों की तेजी के साथ बंद

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 76.01 अंकों की तेजी के साथ 20,034.48 पर तथा निफ्टी 21.80 अंकों की तेजी के साथ 6,030.80 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 76.01 अंकों की तेजी के साथ 20,034.48 पर तथा निफ्टी 21.80 अंकों की तेजी के साथ 6,030.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 32.37 अंकों की गिरावट के साथ 19,926.10 पर खुला और 76.01 अंकों यानी 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 20,034.48 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,072.44 के ऊपरी और 19,883.19 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.80 अंकों की गिरावट के साथ 5,991.20 पर खुला और 21.80 अंकों यानी 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 6,030.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,038.20 के ऊपरी और 5,980.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 54.40 अंकों की तेजी के साथ 6,102.81 पर और स्मॉलकैप 45.70 अंकों की तेजी के साथ 5,782.86 पर बंद हुआ।
   
बीएसई के 13 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (1.94 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.19 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.89 फीसदी), तेल एवं गैस (0.72 फीसदी) और बैंकिंग (0.72 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com