यह ख़बर 13 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 238 अंकों की गिरावट

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 238.11 अंकों की गिरावट के साथ 17094.51 पर जबकि निफ्टी 69.40 अंकों की गिरावट के साथ 5207.45 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 238.11 अंकों की गिरावट के साथ 17094.51 पर जबकि निफ्टी 69.40 अंकों की गिरावट के साथ 5207.45 पर बंद हुआ।

शुक्रवार सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 91.05 अंक की गिरावट के साथ 17232.56 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.15 अंक की गिरावट के साथ 5255.70 पर खुला था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के स्मॉलकैप एवं मिडकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 45.98 अंक की गिरावट के साथ 6337.97 पर जबकि स्मॉलकैप 43.02 अंक की गिरावट के साथ 6799.23 पर बंद हुआ।