यह ख़बर 01 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स ने बढ़त के साथ किया नए साल का स्वागत

खास बातें

  • वर्ष 2013 के पहले दिन शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। कोषों एवं छोटे निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 132.22 अंक की मजबूती के साथ 19,558.93 अंक पर खुला।
मुंबई:

वर्ष 2013 के पहले दिन शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। कोषों एवं छोटे निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 132.22 अंक की मजबूती के साथ 19,558.93 अंक पर खुला।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.90 अंक की बढ़त के साथ 5,943.00 अंक पर खुला।

ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिका में राजकोषीय असंतुलन की स्थिति से बचने के लिए प्रस्तावित पारित होने की उम्मीद के बीच कल अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी का असर आज स्थानीय शेयर बाजारों पर पड़ा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसके अलावा, इस महीने के अंत में रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में कटौती किए जाने की उम्मीद से भी बाजार की धारणा सकारात्मक रही।