यह ख़बर 08 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 51 अंकों की तेजी के साथ बंद

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 51.10 अंकों की तेजी के साथ 19,742.52 पर और निफ्टी 13.30 अंकों की तेजी के साथ 6,001.70 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 51.10 अंकों की तेजी के साथ 19,742.52 पर और निफ्टी 13.30 अंकों की तेजी के साथ 6,001.70 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 10.04 अंकों की गिरावट के साथ 19,681.38 पर खुला और 51.10 अंकों या 0.26 फीसदी तेजी के साथ 19,742.52 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरोंे पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.95 अंकों की गिरावट के साथ 5,983.45 पर खुला और 13.30 अंकों या 0.22 फीसदी तेजी के साथ 6,001.70 पर बंद हुआ। निफ्टी ने दिनभर के कारोबार में 6,007.05 के ऊपरी और 5,964.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों का मिलाजुला रुख रहा। मिडकैप 4.61 अंकों की तेजी के साथ 7,336.11 पर और स्मॉलकैप 22.54 अंकों की गिरावट के साथ 7,634.80 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के 13 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.22 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (1.07 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.73 फीसदी), बिजली (0.63 फीसदी) और बैंकिंग (0.13 फीसदी) में सबसे अधिक तेजी रही।