यह ख़बर 08 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स मजबूत

खास बातें

  • एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स लगभग 60 अंक की तेजी के साथ खुला।
मुंबई:

एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स लगभग 60 अंक की तेजी के साथ खुला।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 59.93 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 17,682.38 अंक पर खुला। आईटी, रियल्टी तथा धातु खंड के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स कल 84.86 अंक लुढ़का था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 13.35 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,348.50 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार एशियाई बाजारों में मजबूत रूख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेश्कों की लिवाली से बाजार में तेजी आई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com