यह ख़बर 06 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

खुदरा निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स 218 अंक मजबूत

खास बातें

  • एशियाई बाजारों में मजबूत रूख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 218 अंक की तेजी के साथ खुला।
मुंबई:

एशियाई बाजारों में मजबूत रूख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 218 अंक की तेजी के साथ खुला।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 218.01 अंक या 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,822.97 अंक पर खुला। सभी खंडवार सूचकांकों में 2.13 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। इससे पहले, पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 741 अंक से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी। इस प्रकार, कुल मिलाकर अब तक सेंसेक्स में 959 अंक से अधिक तेजी दर्ज की जा चुकी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 59.60 अंक या 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,385.45 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार एशियाई बाजारों में तेजी के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आई।