यह ख़बर 14 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई बाजारों में कमजोर रुख, सेन्सेक्स-निफ्टी में मामूली उतार-चढ़ाव

खास बातें

  • सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को भी शुरुआती कारोबार में मामूली उतार-चढ़ाव रहा। सेन्सेक्स 22.97 अंक नीचे जाकर कुछ ही देर बाद 28.14 अंक मजबूत हो गया।
मुंबई:

एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के चलते देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को भी शुरुआती कारोबार में मामूली उतार-चढ़ाव रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) संवेदी सूचकांक सेन्सेक्स कारोबार की शुरुआत में ही 22.97 अंक नीचे 17,749.87 पर पहुंच गया था, जो सोमवार को 24.15 अंक मजबूत होकर बंद हुआ था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी कारोबार की शुरुआत में ही 6.30 अंक की गिरावट के साथ 5,383.90 अंक पर आ गया था। हालांकि सुबह करीब 9:45 बजे सेन्सेक्स 28.14 अंकोंकी बढ़त के साथ 17800.98 पर, और निफ्टी 9.05 अंकों की बढ़त के साथ 5399.25 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ब्रोकरों के मुताबिक मूडीज़ द्वारा कई यूरोपीय देशों की ऋण साख घटाए जाने के बाद एशियाई बाजारों के कमजोर रुख से यहां भी निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है।