खास बातें
- सेंसेक्स 189.58 अंकों की गिरावट के साथ 17,173.29 पर और निफ्टी 57.95 अंकों की गिरावट के साथ 5,222.40 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 189.58 अंकों की गिरावट के साथ 17,173.29 पर और निफ्टी 57.95 अंकों की गिरावट के साथ 5,222.40 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 26.23 अंकों की गिरावट के साथ 17,336.64 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,691.96 के ऊपरी और 17,128.28 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से नौ शेयरों में तेजी रही। डीएलएफ (2.73 फीसदी), आईटीसी (1.45 फीसदी), इंफोसिस (1.41 फीसदी), मारुति सुजुकी (1.01 फीसदी) और कोल इंडिया (0.67 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (5.75 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (5.44 फीसदी), टाटा स्टील (5.40 फीसदी), टाटा पावर (4.11 फीसदी) और जिंदल स्टील (3.76 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,266.00 पर खुला। निफ्टी ने 5,382.05 के ऊपरी और 5,206.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 69.70 अंकों की गिरावट के साथ 6,201.47 पर और स्मॉलकैप 87.51 अंकों की गिरावट के साथ 6,700.19 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से तीन सेक्टरों तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.79 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.62 फीसदी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (0.52 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में गिरावट में रहने वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (3.88 फीसदी), बिजली (2.38 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.94 फीसदी), तेल एवं गैस (1.79 फीसदी) और बैंकिंग (1.09 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1048 शेयरों में तेजी और 1773 में गिरावट रही, जबकि 113 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।